loading

Capricorn

मकर राशि

मकर CAPRICORN
(भो, ज, जी, खी, खू, खे, खो, ग, गि)

शुभरंग👉 जामुनी व काला,
शुभ अंक👉 8,
शुभधातु👉 लोहा,
शुभरत्न👉 नीलम,
शुभवार👉 शनिवार, शनिवार का व्रत
ईष्ट👉 हनुमान।
हनुमान चालीसा का पाठ लाभ देगा,
शुभ तारीख👉 8, 17, 26,
शुभमास👉 चैत्र, आषाढ़, भाद्रपद, आश्विन, कार्तिक, मार्गशीर्ष, फाल्गुन,
मध्यमास👉 वैशाख व ज्येष्ठ,
अशुभमास👉 श्रावण, पौष व माघ ।
मित्र राशि👉 कुम्भ, शत्रु राशि सिंह,
व्यक्तित्व👉 परोपकारी, दयालु, प्रशासक,
सकारात्मक तथ्य👉 व्यावहारिक, धरातल पर चलने वाला, कठोर परिश्रमी,

स्वभाववश गर्म प्रवृत्ति की राशि । आत्मविश्वास काफी रहता है। विचारों में आवेश क्रोध रहता है। स्वयं के निर्णय कार्यप्रणाली भिन्न होती है। काफी समझदारी शुरू में रखते हैं। सहजता से किसी से विवाद, टकराहट नहीं लेते। दूसरों को अधिकतर इसी का विरोध बना रहता है। कौन-सा कार्य, निर्णय कैसे, कब करना इसका बखूबी अंदाज हमेशा रहता है। किन्हीं मामलों में दूसरे स्वार्थवश आपसे मैत्री रखते हैं। जीवन में भावना, भावुकता में धोखा, अविश्वास मिलता है। स्वयं की गलती का अहसास करते हैं। पश्चाताप कर लेते हैं। मन ही मन में परेशान भी होते हैं। दूसरों की गलती में उसे क्षमा करना मानसिकता में असंभव रह पाना है। योजनाओं में कार्यकुशलता, कर्तव्यपरायणता, समझदारी रखते हैं। एकदम से नई स्थिति, विचारों को आत्मसात नहीं करते।

आपको समझना आसान नहीं रहता। स्वयं की व्यवहार कुशलता श्रेष्ठ रखते हैं। दूसरों से उतनी अच्छाई नहीं मिलती। सभी मामलों में भागदौड़, परिश्रम काफी करना होता है। एक न एक तकलीफ बनी रहती है। पारिवारिक मामले, भावनात्मक प्रेम-प्रसंग में समझौते से कष्ट होता है। वैचारिक तनाव, घबराहट कामकाज अनुकूल होने के बाद भी बनी रहती है। स्वयं के प्रभाव-प्रतिष्ठा का ध्यान रखते हैं। परिवार के प्रति जवाबदारी अपना कर्तव्य रहता है। शांति को प्राथमिकता देते हैं जिस कारण सभी की बात सुनते हैं। सबको महत्व देते हैं स्वयं कष्ट- परिश्रम उठाते हैं। दूसरों के लिए हमेशा तत्पर रहते हैं। वास्तविकता सत्यता कठोरता संघर्ष को सहजता से स्वीकार करते हैं।

ये जातक मितव्‍ययी, नीतिज्ञ, विवेक बुद्धियुक्‍त, विचारशील, व्‍यावहारिक बुद्धि वाले होते हैं। इनमें विशिष्‍ट संगठन क्षमता होती है। असाधारण सहनशीलता, धैर्य और स्थिर प्रवृत्ति इन्‍हें बड़ा संगठन खड़ा करने में मदद करती है। इन लोगों को उपहास से हमेशा भय लगा रहता है। इस कारण समूह में बोल नहीं पाते। ऐसे में लोग समझते हैं कि ये लोग अंतर्मुखी हैं। इस राशि का स्‍वामी शनि है। शनि अच्‍छा होने पर ये लोग ईमानदार, सजग और विश्‍वसनीय होते हैं और शनि खराब होने पर ठीक उल्‍टा होता है। इन्‍हें एक साथी हमेशा साथ में चाहिए। तब इनका कार्य अधिक उत्‍तम होता है। इन जातकों में अहंकार, निराशावाद, अत्‍यधिक परिश्रम की कमियां होती हैं। इन्‍हें चिंतन पक्षाघात (एनालिसिस पैरालिसिस) की समस्‍या होती है। जातकों को सजग रहकर इन समस्‍याओं से बचने की कोशिश करनी चाहिए। ये लोग अपने परिजनों से प्रेम करते हैं लेकिन उसका प्रदर्शन नहीं करते। इसलिए परिवार के लोग, यहां तक कि इनकी संतान भी ही समझती है कि उनके पिता उन पर ध्‍यान नहीं देते। एक बात है जो इनके व्‍यवहार के विपरीत होती है वह यह कि जहां समूह में एक भी बाहर का व्‍यक्ति हो तो ये लोग चुप्‍पी मार जाते हैं, लेकिन यदि परिवार के लोग या सभी निकट के परिचित लोग हो तों परिहास की हल्‍की फुल्‍की ऐसी बातें करते हैं कि सभा में उपस्थित सभी लोगों का हंसते हंसते बुरा हाल हो जाता है।

लम्‍बे और पतले मकर लग्‍न अथवा राशि के जातकों को एक बारगी देखने पर यकीन नहीं होता कि ये लोग बड़े समूह या संगठन का सफल संचालन कर रहे हैं। बचपन में इन्‍हें देखें तो लगता है पता नहीं कब बड़े होंगे और कब अपने पैरों पर खड़े होंगे। पर, किशोरावस्‍था में अचानक तेजी से बढ़ते हैं और इतना विकास करते हैं कि अचानक युवा दिखाई देने लगते हैं। यह अवस्‍था भी इतने अधिक लम्‍बे समय तक रहती है कि साथ के युवक अधेड़ दिखने लगते हैं और इन पर जैसे अवस्‍था का असर ही दिखाई नहीं देता। यह त्‍याग और बलिदान की राशि है।

स्वास्थ्य: मकर राशि घुटने और घुटने की चक्की की अस्थियों को शासित करती है |शनि संपूर्ण अस्थि संरचना को शासित करता है|मकर राशि शुष्क वाहय त्वचा को भी शासित करती है इसलिए घुटने की चक्की के आसपास चोट लगना ,जुलपुत्ती चर्म रोग, एक्जिमा, आघात, संधि भंग आदि| सूचित होते हैं जब षष्ठॆश मकर राशि में हो और वह जिनकी कुंडली में मकर लग्न में पापी ग्रह हो हिस्टीरिया, वात रोग और शीत शनि द्वारा सूचित होते हैं |जैसा कि इस लग्न में जन्मे व्यक्ति निराश और असंतुष्ट चिंतित और दुखी होते हैं ,क्रमश: उनकी पाचन क्रिया क्षीण होती जाती है जिसके कारण उदर स्थिति हो सकती है |

मकर राशि कर्क राशि से विपरीत राशि है जो फेफड़ों में तकलीफ दे सकती है और सिंह राशि से षष्ठम होने से ह्रदय की तकलीफ| बड़ी संख्या में कुंडलियों में यह पाया गया है कि मकर राशि में अशुभकारी ग्रह जातक के ह्रदय को मकर राशिसथ पापी ग्राहक की समय अवधि में पीड़ित करता है|

ईस्वी सन 2024 मे मकर राशि जातको का स्वास्थ्य

 इस वर्ष आपकी सेहत अच्छी रहेगी। राशि स्वामी शनि स्वग्रही रहेंगे इसके कारण आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। राहू आपको मानसिक परेशानियों से बचाने में मदद करेगा। गुरु चतुर्थ भाव में होकर आपके शरीर में वसा के स्तर को बढ़ा सकता है। खानपान की बुरी आदतों के कारण हृदय रोगियों को समस्या हो सकती है। मई 2024 के बाद गुरु जब राशि परिवर्तन करेंगे उसके बाद गुरु की दॄष्टि के फलस्वरूप सेहत को लेकर खतरा कम हो जायेगा। जून में शनि वक्री होंगे जिसके कारण नकारात्मक विचार आपको भीतर से परेशान कर सकते हैं। इसीलिये इस वर्ष आपको मेडिटेशन और योग आदि अवश्य करते रहना चाहिये।

आर्थिक स्थित

राशि स्वामी के दितीय भाव में होने से आपकी जमापूँजी में वृद्धि होगी। जिसके कारण आप आर्थिक रूप से सशक्त रहेंगे। आपकी आय अचानक बढ़ सकती है। व्यवसाय में वृद्धि के लिये आप लोन आदि भी ले सकते हैं। और इसमें आपको सफलता मिलेगी। मई माह के पहले आपको वित्तीय परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। मई-जून और सितम्बर माह आर्थिक निवेश के लिये बेहतरीन रहेगा। गुरु के पञ्चम भाव में आने के बाद आप म्युचुअल फण्ड और गोल्ड आदि में बड़ा निवेश कर लाभ कमा सकते हैं।

करियर

 वर्ष की शुरुआत के चार महीने गुरु के चौथे भाव में रहने के कारण कफ से जुड़े रोग माता को परेशान करते रहेंगे। पिता का स्वास्थ्य इस वर्ष अच्छा रहेगा। सन्तान अपने करियर में सफलता के नये कीर्तिमान रच सकती है। वर्ष का पूर्वार्ध सन्तान के लिये काफी अच्छा रहेगा। वहीं जून के बाद समाज में आपका यश बढ़ेगा। राजनीति से जुड़े लोगों को बड़ा उच्च पद मिल सकता है। आपके सहयोगी आपका काफी ध्यान रखेंगे। परिवार में प्रसन्नता का माहौल रहेगा। राहू के प्रभाव से आपके घर की कई समस्याओं का निवारण हो जायेगा।

दाम्पत्य जीवन

 वर्ष के पूर्वार्ध में प्रेमीजन विवाह के सूत्र में बन्ध सकते हैं। आप प्रेमीजन का काफी ध्यान रखेंगे। जून से सितम्बर के बीच आप किसी रोमान्टिक यात्रा पर जा सकते हैं। यदि आप अकेले हैं तो आपको साथी मिल सकता है। जनवरी से मार्च के बीच क्रोध के कारण आपके रिश्ते प्रभावित होंगे। वैवाहिक जीवन को लेकर यह वर्ष काफी अच्छा रहेगा। जीवनसाथी आपसे समय की अपेक्षा करेगा। अक्टूबर और दिसम्बर माह में जिन लोगों का तलाक हो गया वे दोबारा किसी रिश्ते में जुड़ सकते हैं।

शिक्षा और करियर

 यह वर्ष शिक्षा के लिये बहुत ही अच्छा है। लेकिन बहुत मेहनत करने के बाद ही सफलता दिख रही है। कारोबार में कुछ नयी रणनीति बना सकते हैं। विदेशों से होने वाला व्यापार लाभप्रद सिद्ध होगा। वर्ष के शुरुआती महीने करियर की दृष्टिकोण से बहुत ही अच्छे रहेंगे। उच्च शिक्षा में आ रही बाधा दूर होगी। धैर्यपूर्वक काम करें और उतावले विचारों से बचें। भविष्य की योजनाओं को लेकर विचार बनायेंगे। इन्जीनियर क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिये अक्टूबर से दिसम्बर तक का समय बहुत ही अच्छा होगा। सम्पत्ति से धन लाभ होगा।

कुल मिलाकर साल 2024 मकर राशि जातकों के लिए प्रगति और सफलता का साल होगा। यह एक वर्ष हो सकता है जब आपको अपने लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए कड़ी मेहनत और समर्पण की आवश्यकता होगी। आपको अपने कॅरियर, व्यवसाय, वित्तीय स्थिति, परिवारिक और सामाजिक जीवन, स्वास्थ्य और शिक्षा में महत्वपूर्ण चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है, लेकिन इसके साथ ही आपको कई अवसरों का भी लाभ उठाने का मौका मिल सकता है।

साल 2024 मकर राशि वालों के लिए एक चुनौतीपूर्ण और सफल वर्ष हो सकता है। यह एक सामरिक और प्रगतिशील माहौल बना सकता है जहां आपको अपने लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए
कठिनाइयों का सामना करना होगा। आपको अपनी संघर्ष की क्षमता और सामरिक कौशल का परिचय करवाने की आवश्यकता होगी। इसके अलावा, आपको अपने परिवार के साथ संपन्नता और सामाजिक सम्बन्धों में मजबूती का महसूस हो सकता है। स्वास्थ्य और शिक्षा पर ध्यान देने से आप अपने पूर्णता के प्रतीक बन सकते हैं और सफलता के पथ पर आगे बढ़ सकते हैं।

उपाय

(1)👉 प्रत्येक गुरुवार गाय को हल्दी युक्त रोटी खिलायें।

👉 (2) वर्षभर शनिवार को सरसों के तेल में अपना चेहरा देखकर बीज मन्त्र पढ़ते हुए सायंकाल शनि मन्दिर में तेल चढ़ाएँ। बीज मन्त्र-ॐ प्रां प्रीं प्रौं सः शनये नमः ।'

👉 (3) प्रत्येक शनिवार काले वर्ण की गाय को चारा एवं चपातियाँ खिलाना शुभ होगा।

👉 (4) 'शनि वज्रपञ्जर कवच' या 'शनि स्तोत्र' का पाठ हर शनिवार करें।

EnglishHindi
error: Content is protected !!