loading

Pisces

मीन राशि

मीन PISCES

(दी, दू, , , , दे, दो, चा, ची)

शुभरंग पीला भगवा,

शुभ अंक 3 9,

शुभधातु सोना,

शुभरत्न पुखराज,

शुभवार गुरुवार,

ईष्ट सरस्वती पूजा से लाभ होगा,

शुभ तारीख 3, 12, 21, 30,

शुभमास मार्गशीर्ष, पौष, माघ, फाल्गुन,

मध्यममास वैशाख, ज्येष्ठ, आषाढ़, श्रावण, भाद्रपद. आश्विन कार्तिक

अशुभमास चैत्र।

मित्र राशि कर्क, वृक्षिक,

शत्रु राशि मेष, सिंह, धनु,

व्यक्तित्व आध्यात्म प्रेमी, भावुक, अध्ययनशील, मनोवृत्ति,

सकारात्मक तथ्य विनम्रता, सज्जनशीलता, कल्पनाप्रिय,

नकारात्मक तथ्य अधैर्यशील, लापरवाह, अश्चिचिन्तता,

मीन राशि के जातक का सुंदर भरा हुआ संतुलित शरीर रचना, मध्यम या ऊंचा कद, बड़ा मस्तिष्क एवं चौड़ा गोल चेहरा, श्वेत पीत वर्ण एवं सुगठित कंधे, आकर्षक चमकीली कुछ बड़ी बड़ी आंखें, नेत्र कुछ उभरे से दिखाई दे, नरम मुलायम बाल, तीखे नयन नक्श, चुंबकीय एवं आकर्षक तथा प्रभावशाली व्यक्तित्व का स्वामी होता है।

राशि स्वामी गुरु शुभ हो तो मीन जातक तीव्र बुद्धिमान, ईमानदार, मानवीय गुणों से युक्त, परिश्रमी, सौम्य एवं विनम्र मधुर स्वभाव, महत्वकांक्षी, संवेदनशील, भावुक, सहृदय, संगीत, साहित्य एवं सौंदर्य के प्रति स्वाभाविक रूचि हो। तथा मीन राशि होने से जातक जल की तरह प्रत्येक प्रकार की परिस्थितियों में स्वयं को ढाल लेने की क्षमता रखता है। स्मरण शक्ति तीव्र होती है। जातक विपरीत परिस्थितियों में भी स्वयं को विचलित नहीं होने देता, उच्च कल्पनाशील होने पर भी जातक की प्रबंधन शक्ति अच्छी होती है। वह अपने कार्य क्षेत्र में सक्रिय एवं विकासशील बना रहता है। राशिपति गुरु के कारण जातक हंसमुख, मिलनसार, परोपकारी, सरल एवं दयालु स्वभाव, धर्म परायण, सत्य निष्ठ, सेवाभावी, प्रेरणादायक, साधारण लोगों की भलाई एवं सहायता करने में उत्सुक, हस्तशिल्प, साहित्य, लेखन, गायन ,धार्मिक, ज्योतिष एवं योग दर्शन आदि गूढ़ विषयों में विशेष रुचि रखने वाला। धैर्यवान, क्षमाशील, स्वाभिमानी, कई बार गंभीर रहस्यमई एवं गोपनीय आचरण करने वाला होता है।

मीन द्वि-स्वभाव राशि होने से जातक शीघ्रता से अपने मन की बात प्रकट नहीं कर पाता। कई बार दूसरों के लिए उन्हें समझना कठिन हो जाता है। ऐसी स्थिति में जातक निष्कपट एवं सरल हृदय होते हुए भी संदेह के दायरे में जाते हैं। यदि जन्म कुंडली में चंद्र, गुरु शुभ भावों में स्थित हो अथवा उन दोनों का योग अथवा संबंध हो तो जातक महत्वकांक्षी, धार्मिक एवं पौराणिक आस्थाओं से युक्त दूसरों पर अधिकार जताने की प्रवृत्ति। तर्क-वितर्क करने में कुशल, व्यवहार कुशल होते हैं। अधिकांशतः मिलनसार प्रकृति के होते हैं। जातक नए-नए सृजनात्मक एवं मौलिक विचार सोचते रहते हैं। मीन जातक अपने परिवार एवं मित्रों के साथ विशेष प्यार और आसक्ति रखते हैं। अपने मित्रों का चुनाव भी बहुत ध्यान पूर्वक करते हैं। उनके मैत्री संबंध सामान्य जन से लेकर कुछ प्रतिष्ठित लोगों तक होते हैं।

द्वि-स्वभाव राशि होने से मीन जातक किसी कार्य विशेष में जल्दी से कोई निर्णय नहीं लेते परंतु जब गंभीर सोच विचार के बाद कोई फैसला करते हैं तो उस कार्य को पूरे उत्साह एवं तन्मयता से अंजाम देते हैं। यदि कुंडली में मंगल शुक्र का योग किसी अशुभ भाव में हो तो जातक विषय आसक्त, कामुक, मदिरा आदि मादक वस्तुओं का सेवन करने वाला, व्यंग पूर्ण एवं कठोर वाणी का प्रयोग करने वाला एवं अशांत चित्त वाला होता है।

स्वास्थ्य :जल तत्व राशि होने के कारण व्यक्ति मदिरापान का शौकीन होता है और क्योंकि यह राशि कन्या राशि के विपरीत है, मीन राशि में जन्मे जातक को गैस की शिकायत हो जाती है| द्वादश भाव एड़ी व पैर को सूचित करता है | अतः व्यक्ति को इनसे संबंधित रोग होते हैं | जल तत्व राशि व द्वादश राशि होने के कारण व्यक्ति अपस्फीति शिराओं से पीड़ित होता है|

  1. तलवों में पसीने का बहना, ठंड रक्त आपूर्ति के कारण छोटी आंत में तकलीफ, टाइफाइड|
  2. मदिरापान, दवाओं का अधिक मात्रा में सेवन|
  3. पैर में अस्थि भंग ,कुरूपता ,पेट पर का गोखरू, बवासीर ,जलन और हर्निया|
  4. नाड़ी मंडल की दुर्बलता , बहरापन,क्षय रोग ,ऐंठन|
  5. पैरों में सूजन, पसीना निकलना ,लीवर का फैलना ,एंजाइम की अल्पता|
  6. गठिया,आंतों में ट्यूमर|
  7. संधिवात,क्षय रोग, जलोदर रोग, बैरी-बैरी|
  8. भाद्रपद नक्षत्र में स्थित ग्रह :उदर में ट्यूमर , अल्पतऻ को सूचित करते हैं|
  9. नक्षत्र में ग्राह:बहरापन ,सामान्य नाडी मंडल की शक्ति हीनता दे देते हैं|

ईस्वी सन 2024 मे मकर राशि जातको का स्वास्थ्य

 आपको स्वास्थ्य को लेकर अतिरिक्त सचेत रहने की सलाह दी जाती है। मई 2024 से पहले का समय अच्छा रहेगा। शनि की साढ़े साती के प्रभाव से आपको आँखों और पैरों में समस्या होने की आशंका है। अचानक चोट लगने की सम्भावना बन रही है। काम को लेकर आपको तनाव होता रहेगा। राहू का राशिस्थ होना आपके लिये शुभ नहीं है। स्वयं को शान्त रखने के लिये आपको योग करना चाहिये। अप्रैल और जुलाई का महीना सेहत के लिये शुभ नहीं है। यदि आप बीमार पड़ते है तो आपको अपना विशेष ध्यान देना होगा। अपनी जीवनशैली को सन्तुलित रखें।

आर्थिक दॄष्टिकोण

आर्थिक दॄष्टिकोण से यह वर्ष कुछ खास शुभ नहीं है। शनि की द्वादश भाव में स्थिति के कारण आपके खर्च बढ़ने की सम्भावना बन रही है। इसी तरह गुरु के द्वितीय भाव में होने के कारण आपको बचत में परेशानी होगी। लेकिन आपकी आय में निरन्तरता रहेगी क्योंकि एकादशेश शनि राशि स्वामी पर दृष्टि डालेंगे। आप वाहन या किसी अचल सम्पत्ति में निवेश कर सकते है। जनवरी, जून और अगस्त माह आपके लिये शुभ रहेंगे। अक्टूबर से दिसम्बर के बीच का समय आर्थिक दृष्टि से शुभ नहीं रहेगा।

पारिवारिक एवं सामाजिक स्थिति

वर्ष की शुरुआत आपके परिवार के लिये अच्छी रहेगी। परिवार में कुछ अच्छे आयोजन हो सकते हैं। लोग आपका काफी सम्मान करेंगे। आपके मित्रों की संख्या में बढ़ोत्तरी हो सकती है। घर में किसी अविवाहित सदस्य का विवाह हो सकता है। विशेष रूप से विवाह योग्य सन्तान के लिये वर्ष अच्छा है। आपके परामर्शकारी व्यवहार के कारण लोग आपसे जुड़ना पसन्द करेंगे। मई 2024 में गुरु के गोचर परिवर्तन के बाद भाई-बहनो के हितों का ध्यान रखना होगा। माता-पिता का स्वास्थ्य काफी अच्छा रहेगा।

दाम्पत्य जीवन

इस वर्ष आप प्रेम-सम्बन्धों को लेकर काफी सावधान रहेंगे। लेकिन प्रेम विवाह को लेकर वर्ष शुभ नहीं है। आपकी राशि से सातवें भाव पर स्थित केतु वैवाहिक जीवन में कुछ कुछ असन्तोष देता रहेगा। वर्ष की शुरुआत में गुरु दूसरे भाव में रहेंगे जिसके कारण आप अपने जीवनसाथी से कुछ दूरी का भी अनुभव कर सकते हैं।

शिक्षा और करियर

 यह वर्ष शिक्षा और करियर के दॄष्टिकोण से बहुत अच्छा रहेगा। अनुभवी लोगों का मार्गदर्शन आपके लिये विशेष रूप लाभदायक होगा। व्यवसाय में उत्तरोत्तर प्रगति से बड़ा निवेश करने की प्लानिंग कर सकते हैं। वर्ष के शुरुआती तीन महीने का समय आपके लिये शुभ नहीं रहेगा। आप सरकारी योजनाओं का भी उत्तम लाभ ले सकते हैं। विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के लिये छात्रवृत्ति मिल सकती है। वर्ष मध्य में गुरु के गोचर परिवर्तन के बाद आपको जॉब में स्थान परिवर्तन की स्थितियाँ देखनी पड़ेंगी। वर्ष के अन्तिम तीन महीने सभी तरह के व्यवसाय और करियर के लिये शुभ रहेंगे।

कुल मिलाकर साल 2024 मीन राशि जातकों के लिए संघर्षपूर्ण और महत्वपूर्ण वर्ष हो सकता है। यह वर्ष आपको अपने जीवन के विभिन्न क्षेत्रों में चुनौतियों का सामना करने की आवश्यकता होगी, लेकिन इसके साथ ही आपको कई अवसर भी मिलेंगे जिनका आप उचित रूप से लाभ उठा सकते हैं। इस वर्ष आपको अपनी संघर्ष की क्षमता को पहचानने की आवश्यकता होगी और विभिन्न मामलों में मेहनत और समर्पण के साथ आगे बढ़ना होगा।

साल 2024 मीन राशि वालों के लिए यह एक संघर्षपूर्ण और महत्वपूर्ण साल हो सकता है, लेकिन इसके साथ ही आपको भारी मात्रा में अवसर भी मिलेंगे। आपको अपनी संघर्ष की क्षमता को पहचानने और अपने लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए मेहनत और समर्पण का परिचय कराने की आवश्यकता होगी। अपने आजीविका, वित्तीय स्थिति, परिवारिक और सामाजिक जीवन, स्वास्थ्य और शिक्षा में आप आगे बढ़ सकते हैं और सफलता के पथ पर अग्रसर हो सकते हैं।

उपाय

(1) बुधवार को मछलियों को आटे की गोलियाँ बनाकर खिलायें। दुर्गा सप्तशती का पाठ करते रहें।

 (2) सूर्यदेव को प्रतिदिन गुरु गायत्री मन्त्र तथा ' घृणि सूर्याय नमः' मन्त्र पढ़ते हुए अर्घ्य देवें तथा गुरु गायत्री मन्त्र का पाठ करें।

 (3) बृहस्पतिवार का व्रत रखना शुभ होगा। उस दिन बेसन, केले आदि पीली वस्तुओं का दान करना शुभ होगा।

(4) बृहस्पतिवार को गौओं को चारा चापातियाँ डालना शुभ होगा।

EnglishHindi
error: Content is protected !!