सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार, लंबे, सुंदर और गुलाबी नाखून वाली महिलाएं भाग्यशाली होती हैं।
ऐसी महिलाओं में रचनात्मकता और कल्पनाशीलता कूट-कूट कर भरी होती है। रचनात्मकता की वजह से ये खूब नाम भी कमाती हैं। ऐसे महिलाएं हर काम उत्साह के साथ करती हैं और उसका आनंद लेती हैं।
लंबे नाखून हाथों की खूबसूरती बढ़ाने का काम करते हैं। ऐसे में भाग्यशाली मानी जाती है लंबे नाखूनों वाली महिलाएं! वे नाखूनों की खास देखभाल करती है।
हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार, हमारी हाथ की रेखाओं की तरह नाखून बहुत कुछ बताने का काम करते हैं। नाखूनों पर पड़े निशान से व्यक्ति के स्वभाव व जीवन संबंधी कुछ राज को जाना जा सकता है।
गुलाबी रंग के नाखून देखने में बेहद सुंदर लगते हैं। वहीं ऐसे लंबे नाखूनों वाली महिलाएं! भाग्यशाली मानी जाती है। इन्हें जीवन में धन-दौलत की कोई कमी नहीं रहती है। ये जीवनभर सुखी व खुशी से जिंदगी बिताती हैं।
अगर अंगूठे का नाखून ऊपर उठा हुआ हो ऐसी महिलाओं को करियर में सफलता मिलती है। मगर इन्हें अपनी जीत व सफलता पाने के लिए कई परेशानियों का सामना करना पड़ता है। हम ऐसा भी कह सकते हैं कि इन महिलाओं को कड़ी मेहनत से सफलता हासिल होती है।
जिन महिलाओं की सभी उंगलियों के नाखूनों पर अर्द्ध चन्द्र बना हो वे किस्मतवाली मानी जाती है। ये अपनी मेहनत से जल्दी ही सफलता हासिल करती है। कहा जाता है कि ये जिंदगी में हर सुख-सुविधा भोगते हैं। ये जिंदगी में खून मान-सम्मान पाती है। इनके साथ इसका परिवार भी सुखी से रहता है।