धनु राशि
धनु SAGITTARIUS
(ये, यो, भ, भी, भू, धा, फा, ढ़ा, भे)
शुभरंग👉 पीला,
शुभ👉 अंक 3,
शुभ घातु👉 सोना,
शुभरत्न👉 पुखराज,
शुभदिन👉 गुरुवार,
ईष्ट👉 सत्यनारायण का व्रत व पूजन से
लाभ होगा,
शुभमास👉 चैत्र, मार्गशीर्ष, माघ, फाल्गुन,
मध्यममास👉 वैशाख, ज्येष्ठ, आषाढ़,
अशुभमास👉 श्रावण, भाद्रपद,
शुभ तारीख👉 3, 12, 30,
आश्विन, कार्तिक व पौष ।
मित्र राशि👉 मेष, सिंह,
शत्रु राशि👉 कर्क, वृश्चिक, मीन,
व्यक्तित्व👉 गुणग्राही प्रवृत्ति, अध्ययन प्रिय,
सकारात्मक तथ्य👉 बुद्धिमान, तर्कवादी, दृढ निश्चयी, लक्ष्यपटु,
नकारात्मक तथ्य👉 अति - धूर्तता, अव्यवहारिक,
धनु राशि के जातक काफी उदार, आदर्शवादी और मजाकिया प्रवृत्ति के तथा खुले माहौल में रहना पसंद करते हैं। इन्हें अपनी आजादी में व्यवधान सहन नहीं होता। ये तीव्र जिज्ञासा से भरे और भ्रमण के शौकीन होते हैं लेकिन चिपकू लोगों को नापसंद करते हैं। अगर किसी के साथ उनकी सही ट्यूननिंग बैठ जाए तो ये बहुत वफादार, भरोसेमंद और समर्पित साबित होते हैं तथा जीवन एवं संस्कृति की विविधता का आनंद लेना बेहद पसंद करते हैं। इस राशि के जातक बहुत महत्वाकांक्षी होते हैं। अपने लिए पहले से ज्यादा बड़े लक्ष्य तय करने में इनका विश्वास होता है। कभी-कभी उत्साह में आकर ये कुछ ऐसे काम कर देते हैं जिनके परिणाम अच्छे नहीं होते और कभी-कभी इनमें असुरक्षा की भावना भी आ जाती है। अपनी मित्र मंडली के बीच ये खासे लोकप्रिय एवं चर्चित होते हैं। इनकी दोस्ती कई प्रभावशाली लोगों से भी रहती है। हालांकि, इनके दुश्मन और ईर्ष्या करने वाले भी काफी होते हैं लेकिन इन्हें अधिक नुक्सान नहीं पहुंचा पाते।
इस राशि के जातक किसी एक रिश्ते में पड़ कर बोर होने से डरते हैं। उन्हें लगता है कि किसी एक इंसान के साथ रिश्ता कायम करके उनकी जिंदगी एक ढर्रे पर चल कर बोरियत से भर जाएगी।
धनु राशि वाले लड़के सकारात्मक ऊर्जा से भरपूर होते हैं और अपने साथी को भी प्रेरणा देते हैं। जिंदगी की हर परेशानी का जवाब ये अपनी दिलकश मुस्कान से देते हैं। यह भी कहा जाता है कि धनु राशि वाले काफी खुले विचारों के होते हैं। जीवन के अर्थ को अच्छी तरह समझते हैं। दूसरों के बारे में जानने की कोशिश हमेशा करते रहते हैं।
ये रोमांचप्रिय, निडर व आत्मविश्वासी, अत्यधिक महत्वाकांक्षी और स्पष्टवादी होते हैं लेकिन स्पष्टवादिता के कारण दूसरों की भावनाओं को ठेस भी पहुंचा देते हैं। इनके अनुसार जो इनके द्वारा परखा हुआ है वही सत्य है अत: इनके मित्र कम होते हैं। ये धार्मिक विचारधारा से दूर होते हैं।
धनु राशि के लड़के मध्यम कद-काठी के होते हैं। इनके बाल भूरे और आंखें बड़ी होती हैं। इनमें धैर्य की कमी होती है। इन्हें मेकअप करने वाली लड़कियां पसंद होती हैं तथा भूरा और पीला रंग प्रिय होता है। अपनी पढ़ाई और करियर के कारण अपने जीवन साथी और विवाहित जीवन की उपेक्षा कर देते हैं।
धनु राशि की लड़कियां लम्बे कदमों से चलने वाली होती हैं। ये आसानी से किसी के साथ दोस्ती नहीं करतीं। ये अच्छी श्रोता होती हैं और इन्हें खुले और ईमानदारीपूर्ण व्यवहार के व्यक्ति पसंद आते हैं। इनके जीवन में भौतिक सुखों की महत्ता रहती है। सामान्यत: सुखी और सम्पन्न जीवन व्यतीत करती हैं।
स्वास्थ्य: धनु राशि नितंब जांघ कूल्हे वाली मांसपेशिया त्रिकज धमनियों आदि को सूचित करती है इसलिए व्यक्ति साइटिका ,जोड़ों के दर्द कूल्हे की अस्थि भंग , कटी वेदना, गठिया ईओसोनोफीलिया, फेफड़ों में तकलीफ से पीड़ित होता है |धनु राशि में मंगल और शनि अस्थि भंग देते हैं तथा जंघा में दोष देते हैं जिसके निवारण के लिए शल्य चिकित्सक की सहायता की आवश्यकता होती है|
धनु राशि स्थ गुरु: जातक को गठिया और फेफड़ों की मूर्छा देता है| पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र में गुरु मधुमेह रोग देता है| शनि आंतरिक चोट,दीर्घकालिक टीबी,फेफड़ों की तकलीफ, अस्थमा आदि देता है|चंद्र ब्रोंकाइटिस, निमोनिया, मधुमेह रोग को सूचित करता है|सूर्य दोषपूर्ण श्रवण तथा क्षीण नेत्र दृष्टि देता है देता है शुक्र ट्यूमर मधुमेह आदि बुध हिचकी अस्थमा आदि को दर्शाता है
ईस्वी सन 2024 मे धनु राशि जातको का स्वास्थ्य
इस वर्ष आप काफी प्रसन्न रहेंगे। जिसके कारण आपका स्वास्थ्य काफी अच्छा रहेगा। शुरुआती पाँच महीने में राशि स्वामी गुरु पञ्चम भाव में रहेंगे इसके कारण आपको एलर्जी और फ्लू की समस्या बीच-बीच में होती रहेगी। आपको अपने इम्यून सिस्टम पर काफी काम करना होगा। हालाँकि शनि की तृतीय स्थिति के कारण आप बीमारियों से बचते रहेंगे। चतुर्थ भाव में राहू के कारण अस्थमा के रोगियों की समस्या बढ़ सकती है। मई 2024 के बाद आपको स्वास्थ्य का ध्यान रखना चाहिये। भोजन पौष्टिक और हल्का करें। अपनी दिनचर्या को सन्तुलित रखने का प्रयास करें।
आर्थिक स्थिति
आप धन को लेकर इस वर्ष अच्छी स्थिति में रहेंगे। तृतीय भाव में शनि आपको उत्तम धन लाभ होगा। आप बचत और आय में सफल रहेंगे। मई 2024 के पहले बृहस्पति की दॄष्टि आपकी राशि में होगी इसके कारण आप धन के मामले में भाग्यशाली रहेंगे। विशेष रूप से फरवरी और मार्च काफी अच्छे रहेंगे। मई से जुलाई के बीच आपको निवेश में हानि हो सकती है। गुरु की द्वादश में दॄष्टि के कारण आपके खर्चे बढ़ने वाले हैं। वर्ष के अन्त में आपका धन बर्बाद हो सकता है। इसीलिये इस दौरान धन उधार न दें और ऐसे ही कहीं इन्वेस्टमेन्ट न करें।
पारिवारिक एवं सामाजिक
इस वर्ष आप परिवार को लेकर काफी परेशान रह सकते हैं। आपको परिजनों की उपेक्षा झेलनी पड़ सकती है। खर्चों को लेकर आपके विचार परिजनों से भिन्न रहेंगे। इसीलिये सबसे निरन्तर सम्वाद बनाये रखें। इसके बावजूद बृहस्पति की स्थिति के प्रभाव से आप काफी प्रसन्न व सन्तुष्ट रहेंगे। राहू के नियन्त्रक के रूप में गुरु वर्ष के पूर्वार्ध में आपके लिये शुभ रहेंगे। शनि की स्थिति वैसे तो शुभ है लेकिन जून में जब यह वक्री होंगे तब भाईयों के बीच झगड़ा हो सकता है। ऐसे में विवेकपूर्ण निर्णय लेना हितकर होगा। वर्ष के उत्तरार्ध में माता-पिता को कफजन्य रोग हो सकते हैं। सन्तान इस वर्ष आज्ञाकारी रहेगी। नि:सन्तान दम्पतियो को सन्तान सुख मिलने की सम्भावना बन रही है।
दाम्पत्य जीवन
दाम्पत्य जीवन के दृष्टिकोण से वर्ष सामान्य रहेगा। वर्ष की शुरुआत में वैवाहिक जीवन कुछ कमजोर हो सकता है। शुरुआती दो महीनों में आपका जीवनसाथी या प्रेमीजन के साथ झगड़ा हो सकता है। विवाद के बजाय सम्वाद को प्राथमिकता अवश्य दें। आपकी सम्वादशैली बहुत शानदार रहेगी जिसके कारण आप बिगड़ती हुई स्थिति को सम्भाल लेंगे। गुरु के पञ्चम भाव में रहने के कारण आपका प्रेमी आपके ऊपर अपने विचार थोप सकता है। जिसके कारण वैचारिक द्वन्द परेशान करता रहेगा। मई में गुरु के छठे भाव में जाने के साथ ही कई परेशानियों का निवारण हो जायेगा। जून-जुलाई में शुक्र के कारण आप काफी रोमान्टिक रहेंगे। अगस्त-सितम्बर का महीना नकारात्मक रहेगा।
शिक्षा और करियर
चतुर्थस्थ राहू के कारण आप सोचेंगे बहुत लेकिन पढ़ाई में उतना ध्यान नहीं दे पायेंगे। आपको लगातार अपनी शिक्षा पर ध्यान देते रहना होगा। राहू-केतु आपको कन्फ्यूज करने का प्रयास करेंगे। जो विद्यार्थी प्रतियोगी परीक्षा में भाग ले रहे हैं उन्हें अपनी एकाग्रता पर काफी ध्यान देना होगा। अगस्त से अक्टूबर के बीच का समय आपके लिये शुभ नहीं रहेगा। विदेश जाकर शिक्षा लेने वालों के लिये वर्ष बहुत अच्छा रहेगा। व्यापार में आपको नया प्रयोग करने की प्रेरणा होगी। विदेशों में एक्सपोर्ट से जुड़े कारोबार बेहद शुभ रहेंगे। लेकिन केतु की स्थिति के कारण आप बहुत ज्यादा प्रसन्न नहीं रहेंगे। आपको कडी़ मेहनत और समर्पण का ध्यान रखना होगा।
कुल मिलाकर धनु राशि जातको के लिए साल 2024 संघर्ष और सौभाग्य के आने का साल होगा। यह साल बहुत सारे सामान्य और व्यापारिक मुद्दों के लिए नया संघर्षऔर मेहनत का आरंभ हो सकता है, लेकिन इसके साथ ही आपको अनेक अवसरों और सौभाग्य का भी आनंद लेने का मौका मिल सकता है। आपको अपने जीवन में नए उत्साह के साथ प्रवेश करने की आवश्यकता होगी और उन संघर्षों का सामना करने की क्षमता होनी चाहिए जो आपके सामरिक और आर्थिक जीवन में आ सकते हैं।
साल 2024 धनु राशि वालों के लिए संघर्षों और सौभाग्य के साथ भरा हो सकता है। यह साल आपके कॅरियर, वित्तीय स्थिति, पारिवारिक और सामाजिक जीवन, स्वास्थ्य और शिक्षा के क्षेत्र में नए अवसर और चुनौतियों का आगमन कर सकता है। आपको संघर्षों के सामने खड़ा होने की जरूरत होगी और अपनी क्षमताओं और सामरिक योग्यता का परिचय कराने की आवश्यकता होगी। ध्यान और मेहनत के साथ, आप इन चुनौतियों को पार कर सकते हैं और अपने लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए प्रयास कर सकते हैं।
उपाय (1)
👉 प्रत्येक गुरुवार को घी का दीपक जलायें। हनुमान चालीसा का सुबह-शाम पाठ करें।
उपाय👉 (2) प्रत्येक बृहस्पतिवार का व्रत रखकर एक समय मिष्ठान्न के साथ भोजन करें।
👉 (3) जन्मदिन को जन्मदिन की पूजा करवाकर, भगवान् सूर्य को अर्घ्य प्रदान करें तथा ब्राह्मण को भोजन करवाकर वस्त्र, फल, धर्मग्रन्थ सहित दान करें।
👉 (4) लगातार 16 बृहस्पतिवार छोटी कन्याओं / बालकों को केले बाँटना शुभ रहेगा।